निर्जला बरार का जोरदार स्वागत: पुणे में हुई अंतर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में जीते 2 गोल्ड मेडल

[ad_1]

टीकमगढ़9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ जनपद क्षेत्र के गांव धर्मपुरा की बेटी निर्जला बरार ने अंतर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में 2 गोल्ड मेडल जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को भोपाल-खजुराहो महामना ट्रेन से निर्जला टीकमगढ़ स्टेशन पहुंची। जहां रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से निर्जला का स्वागत किया। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ निर्जला की अगवानी की, और फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी।

दरअसल, 15 और 16 अक्टूबर को महाराष्ट्र के पुणे शहर में अंतर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें जिसमें बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका, भारत सहित कई देशों के खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में धर्मपुरा गांव निवासी निर्जला बरार ने भाग लिया, और 2 गोल्ड मेडल प्राप्त किए।

निर्जला ने किया जिले का नाम रोशन: भाजपा जिलाध्यक्ष

रेलवे स्टेशन पर निर्जला का स्वागत करने पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि निर्जला ने अपने माता-पिता और गांव का ही नहीं, बल्कि टीकमगढ़ जिले और मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, यह छोटी सी बेटी निर्जला ने साबित करके दिखा दिया है।

प्राइवेट जॉब करते हैं पिता

निर्जला के पिता अशोक बरार भोपाल में प्राइवेट जॉब करते हैं। बेटी की खेल में रुचि को देखते हुए उन्होंने उसका दाखिला म्यूजिक लाइब्रेरी कराते क्लासेस में करवाया। जहां पर कोच जागृति पटेल की देखरेख में उसने भोपाल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वर्ष 2018 में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। राज्य स्तरीय देवास में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो की धार में आयोजित हुई थी, वर्ष 2020 में भी उसने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 2019 में देवास में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल व 2021 में भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में भी उसने गोल्ड मेडल प्राप्त किया था।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिला था सिल्वर

साल 2022 में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता राजस्थान के जयपुर में हुई थी। जिसमें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, लेकिन उसने हार नहीं मानी। निर्जला बरार के पिता अशोक बरार ने बताया कि जब उन्होंने अपनी बेटी को म्यूजिक लाइब्रेरी व कराते क्लास में दाखिला करवाया था, तो उनकी कोच जागृति पटेल ने निर्जला के खेल को देखते हुए कहा था, कि यह एक अच्छी प्लेयर बन सकती है।

इनकी रही उपस्थिति

जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभय यादव, बंशकार समाज के जिलाध्यक्ष नारायण दास वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, सुशीला राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button