Chhattisgarh

भाजपा के गौशाला काण्ड की गूंज दिल्ली तक झकझोर कर दी थी – हीरालाल वर्मा


दुर्ग, 25 मई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव अब कुछ ही महीने शेष है ऐसे में राजनीतिक पार्टियों कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विगत दिनों प्रदेश के गौठानों में निरीक्षण किया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अहिवारा के अध्यक्ष हीरालाल वर्मा ने इसे चुनावी नौटंकी करार दिया उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है। भाजपा 15 साल सत्ता में रही। उनके कार्यकाल में गौशाला काण्ड किसी से छिपा नहीं है। गौशाला में अपने चहेतों को चेहरा देखकर अनुदान देकर करोड़ों का घोटाला किया गया। मवेशियों को गौशाला में मरने के लिए छोड़ देते थे। गौशाला काण्ड की गूंज दिल्ली तक झकझोर कर दिया था।

श्री वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के फसलों की नुकसान की रोकथाम के लिए रोका-छेका अभियान के अंतर्गत मवेशियों के लिए गौठान बनाएं जिसमें मवेशियों की देखरेख के लिए चरवाहे व चारा पानी का भी इंतजाम किया जाता है। सर्व विदित हो कि अगस्त से दिसंबर तक खेती किसानी होती है उस दौरान को फसलों की नुकसान की रोकथाम के लिए मवेशियों को गौठानों में रखने का प्रावधान है। फसलों की कटाई के बाद मवेशी गर्मी भर खुले में विचरण करते हैं। किंतु गर्मी में भाजपा द्वारा गौठानों का निरीक्षण कर मवेशी नहीं होने का ढिंढोरा पीटना चुनावी नौटंकी के सिवाय कुछ नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गौठान में ही लोगों के लिए रोजगार के साधन सृजित किए गए हैं। तथा वे आत्मनिर्भर हो रहे हैं। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय मनरेगा के अलावा श्रमिक हित में कोई योजना नहीं थी।

Related Articles

Back to top button