शाहपुर में CM राइज स्कूल का भूमिपूजन: 31.46 करोड़ से बनेगा स्कूल, CM, शिक्षामंत्री ने वर्चुअली शुभारंभ किया

[ad_1]

बुरहानपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शाहपुर की सीताबाई रामचंद्रराव देशमुख शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में 31 करोड़ 46 लाख की लागत से बनने वाले सीएम राइज विद्यालय का भूमिपूजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य मंत्री स्कूल शिक्षा स्वतंत्र प्रभार इंदर सिंह परमार ने वर्चुअल किया।

इसे लेकर शाहपुर में आयोजित समारोह में खंडवा लोकसभा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, कलेक्टर प्रवीण सिंह, नगर पंचायत प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी, सांसद प्रतिनिधि आदित्य प्रजापति, किशोर पाटील, प्रदीप पाटील, अशोक महाजन, युवराज महाजन, सुधीर बंड, मनोज चौधरी, नीलेश चौकसे, डॉ. दीपक वाभले सहित जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। प्रदेश स्तरीय आयोजन में इंदौर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के जिलों में वर्चुअल जुड़े।

31 करोड़ 46 लाख की लागत से बनेगा स्कूल, 1700 बच्चों की क्षमता

इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि देश में शिक्षा के क्षेत्र में किसी ने क्रांति लाई है तो वह हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है। बुरहानपुर में 3 सीएम राइज़ स्कूल की सौगात के लिए मैं ह्रदय से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। शाहपुर की स्कूल में आसपास के क्षेत्र के लगभग 1700 बच्चे लाभान्वित होंगे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस ने कहा कि सीएम राइज़ स्कूल आधुनिक होंगे, जिनमें लैब, लायब्रेरी, स्मार्ट क्लास, बच्चों को स्कूल आने के लिए बसे रहेंगी। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन जनप्रतिनिधियोंगणों द्वारा किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र महाजन, प्राचार्य सैयद अतीक अली आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button