Chhattisgarh

पचमढ़ी में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित बोलेरो कार पेड़ से टकराई और फिर पलटी, 8 साल के मासूम समेत 4 लोगों की मौत

Pachmarhi Road Accident: मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में पिपरिया रोड़ पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। हादसे में आठ साल के मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बोलेरो कार पचमढ़ी के पास अनियंत्रित होकर पहले एक पेड़ से टकराई। जिसके बाद तेजी से करीब 20 फीट दूर तक पलट खाकर गिरी। हादसे में 8 साल के मासूम, दो पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। राहगीरों ने बोलेरो कार में में फंसे शव निकाले। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस में मार्ग कायम कर जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button