मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के तहत कार्यक्रम: मैराथन, क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, सुबह शुरू हुई दौड़

[ad_1]
मंडला21 मिनट पहले
मप्र राज्य स्थापना दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम की श्रृंखला में रविवार को कान्हा टाइगर रिजर्व एवं क्षेत्रीय वन मंडलों ने छात्र छात्राओं की मैराथन दौड़, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें स्कूली बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कान्हा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर सुनील कुमार सिंह ने इस आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 7:30 बजे से स्थानीय स्टेडियम से मैराथन दौड़ शुरू हुई। जो नगर के मेन रोड से होकर गुजरते हुई कान्हा टाइगर रिजर्व कार्यालय के प्रांगण पहुंची। जहां मैराथन खत्म हुई। इसके बाद कार्यालय परिसर में ही चित्रकला और क्विज का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को वन एवं वन्यप्राणियों के प्रति जागरूक करना है।

स्कूलों के बच्चों ने लिया भाग
सुबह 9 बजे से आयोजित वन एवं वन्यप्राणी विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में नगर के अलग-अलग स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर बच्चों ने उन्होंने आकर्षक चित्र बनाए। चित्रकला के बाद क्विज प्रतियोगिता हुई, जिसमें वन्य, वन्यप्राणी और उनके संरक्षण सहित अन्य विषयों पर बच्चों ने सवाल भी पूछे।

कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के चीफ गेस्ट के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा और सुनील कुमार मौजूद रहे। दोनों ने बच्चों को वन, वन्य प्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण के विषय पर संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रेंज ऑफिसर आकाश जैन ने किया। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी सहित कान्हा टाइगर रिजर्व के अधिकारी, कर्मचारी सहित स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Source link










