Chhattisgarh
Sai Cabinet Meeting: मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू

रायपुर, 30 सितम्बर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।
कैबिनेट बैठक में विभागीय प्रस्तावों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा शासन की आगामी योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों पर सभी की नजर है। बैठक समाप्त होने के बाद कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
Follow Us




