मौसम में बदलाव: ओस… 24 घंटे में 1.8 डिग्री कम हुआ रात का तापमान

[ad_1]
रतलाम22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मौसम में बदलाव के लिए तैयार हो जाइए… ओस गिरना शुरू हो चुकी है। मंगलवार को सुबह-सुबह शहर और आसपास ओस दिखी। रात का पारा भी 24 घंटे में 1.8 डिग्री कम हो गया। इधर, मौसम वैज्ञानिक अब मौसम साफ होने की बात कह रहे हैं। सोमवार को दोपहर में शहर में बारिश हुई थी लेकिन, देर रात से शहर में हल्की धुंध दिखने लगी थी। सुबह यह ज्यादा रही। इधर, दोपहर में तेज धूप भी निकली। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया।
सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़त तो न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की कमी हो गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री था। सुबह आर्द्रता 90 व शाम को 84 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बुधवार से शहर में धूप रहने के आसार हैं। बादल कभी-कभी रह सकते हैं।
Source link