Chhattisgarh
लर्निंग लइसेंस शिविर में शामिल होंगे मंत्री अकबर, आज रहेंगे कवर्धा दौरे पर
रायपुर ,13सितम्बर। केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर मंगलवार को कवर्धा दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मंत्री अकबर दोपहर 1 बजे कवर्धा पहुंचेंगे और कलेक्टर कार्यलय में पत्रकारों से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे नगर निवेश की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे मंत्री अकबर बोड़ला विकासखंड के ग्राम तिलईभाठा में हितग्राहियों को सहायता राशि का वितरण करेंगे।
मंत्री अकबर दोपहर 2.15 बजे ग्राम राजनवांगांव में आयोजित लर्निंग लाइसेंस शिविर और राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे मंत्री अकबर बोड़ला में 131 लाख के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
Follow Us



