Pakistan News : बहुत बुरा दौर देख रहा पाकिस्तान, एंकर बोला- लोग पहले रो रहे थे, अब तड़प रहे हैं

Pakistan News : पूरी दुनिया में रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से महंगाई में इजाफा हुआ है। भारत का पड़ोसी पाकिस्तान, जो पहले से ही बुरे दौर से गुजर रहा था, अब और भी ज्यादा कठिन हालातों का सामना कर रहा है। हालात ये हैं कि पाकिस्तान के लोगों को अब अपने नेताओं से कुछ अच्छा होने की उम्मीद तक नहीं है। पाकिस्तान के न्यूज चैनलों (Pakistani News Channels) पर मुल्क के हालात को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। पाकिस्तानी टीवी चैनल जीओ न्यूज के एक कार्यक्रम में तो दो न्यूज एंकरों में इस बात पर हल्की बहस हो गई कि उनमें से एक ने सरकार से कुछ बेहतर हालात की उम्मीद क्यों की।
जीओ न्यूज के एंकर अब्दुल्ला सुल्तान ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में बताया कि जमीनी हालात ये हैं कि महंगाई दोगुनी हो गई है। लोगों की चीखें निकल रही हैं। आवाम पहले महंगाई को रो रहे थे, अब तड़प रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई गरीब तबके को तो निगल ही गई है, मिडिल क्लास (Middle Class) के लिए बच्चों को नाश्ता करवाना मुश्किल हो गया है।
कार्यक्रम में एक अन्य एंकर हुमा आमिर शाह ने बताया कि डबल रोटी, अंडे, दूध-दही की कीमतें सातवें आसमान पर जा चुकी है। पीएम शहबाज शरीफ (Pakistani PM Shahbaz Sharif) भी मानते हैं कि महंगाई बहुत आगे जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सच्चाई यह है कि पाकिस्तान की आवाम आज महंगाई से बिलबिला रही है।
लाहौर में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि जैसे-जैसे पीछे से चीज महंगी आती है, दुकानदार उसे और महंगी कर देते हैं। एक अन्य युवक बताते हैं कि बिजली, गैस सहित सभी बिल बहुत ज्यादा हो गए हैं। सरकार को महंगाई कंट्रोल करनी चाहिए। लोगों ने बताया कि आटा, चीनी, घी सहित सबकुछ बहुत महंगा हो गया है।




