नपा के संपत्तिकरों और जलकरों का भुगतान में मिलेगी सुविधा: नपाध्यक्ष भारती ठाकुर बोलीं- करों का भुगतान कर अच्छे नागरिक होने का दे परिचय

[ad_1]
बालाघाट42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष दिनेशचंद्र थपलियाल के मार्गदर्शन में 12 नवंबर शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामा के माध्यम से किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत का आयोजन नगरपालिका में किया गया है। जिसमें संपत्तिकर और जलकर के बकाया राशि के प्रकरणों को रखा जाएगा।
लेखाधिकारी बी.एल. लिल्हारे से मिली जानकारी अनुसार नेशनल लोक अदालत में संपत्ति कर के 550 प्रकरण और जलकर के 172 प्रकरणों को शामिल किया है। जिसकी कुल राशि एक करोड़ 20 लाख 73 हजार 853 रूपए हैं। जिसके बकायादारों को इसकी जानकारी भिजवा दी। उन्होंने बताया कि बकाया राशि में आपसी राजीनामा के आधार पर एकमुश्त राशि पर अधिभार में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
नगरपालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि नगरपालिका नागरिकों की सेवा में हमेशा तत्पर है। लगातार वह नगरीय क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर बनाने का प्रयास कर रही है। यह सर्वविदित हैं कि नगरपालिका की आय, नागरिकों से मिलने वाले टैक्स से होती है। जिसके अनुसार ही नगरीय क्षेत्र के कार्यो को नागरिकों की मंशानुरूप किया जाता हैं। इसलिए हम अधिभार की राशि में नियमानुसार छूट का फायदा उठाकर नेशनल लोक अदालत में नगरपालिका द्वारा रखें गए। संपत्ति और जलकरों का राशि का भुगतान कर एक अच्छे नागरिक होने का परिचय दें। उन्होंने विश्वास जताया कि शहर के विकास में नागरिक सहयोग करते हुए अपनी बकाया राशि को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से जमा करवाने में आगे आएंगे।
Source link