Entertainment

Urfi Javed के पीछे पड़ा क्रेजी स्टॉकर, शादी को लेकर करने लगा परेशान, फिर हुई ‘राणा नायडू’ की एंट्री और…

Uorfi Javed Crazy Stalker: फैशनिस्टा उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई है। उन्होंने इसमें एक घटना का जिक्र किया है। इसके साथ उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी है कि राणा नायडू नामक एक व्यक्ति ने उनकी सहायता की है।

उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘मेरी प्रॉब्लम तो राणा ने सॉर्ट किया है। अब और क्या-क्या सॉर्ट करेगा राणा। यह जानने के लिए आपको राणा नायडू जोकि नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। उसे देखना होगा और अगर आप नेटफ्लिक्स  इंडिया के इंस्टाग्राम स्टोरी पर आना चाहते हैं तो आप अपनी समस्याओं को साझा करें, जिन्हें राणा नायडू सॉर्ट कर सकता है।

https://www.instagram.com/reel/CpmiIJLLnvw/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ea0a4261-8f66-4780-9ae5-64426fb614fd

दरअसल उर्फी जावेद ने इस पोस्ट के माध्यम से वेब सीरीज राणा नायडू का प्रमोशन किया है जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें राणा दग्गुबाती की अहम भूमिका है। इसके पहले वीडियो में उर्फी जावेद कहती नजर आ रही है कि एक स्टॉकर उनके पीछे पड़ गया थावह बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ  और उनसे शादी करने की जिद कर रहा था। जब उन्होंने अपनी इस समस्या को राणा नायडू से शेयर किया तो इसके बाद अगले इवेंट में वह उन्हें दीदी-दीदी कहकर पुकारता नजर आया।

Related Articles

Back to top button