2 करोड़ की बेशकीमती लकड़ी की होगी नीलामी: 12 नवंबर को नीलामी में रखे जाएंगे 190.682 घनमीटर के 351 लॉट

[ad_1]

पन्ना6 घंटे पहले

पन्ना जिले में हीरों के साथ सागौन की बेशकीमती लकड़ी की नीलामी भी समय समय पर की जाती है।जिसमे शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के कई जिलों के व्यापारी पन्ना पहुंचते हैं। इस बार सागौन सहित अन्य प्रजाति की लकड़ी की नीलामी 12 नवंबर को आयोजित की जा रही है। जिसमें लगभग एक करोड़ से ज्यादा की सागौन की बेशकीमती लकड़ी रखी गई है।

जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के दक्षिण वन मंडल अंतर्गत आने वाले काष्टागार डिपो में 12 नवंबर को लकड़ी की नीलामी आयोजित की जा रही है। इस नीलामी में 190.682 घनमीटर के 351 लॉट रखे जा रहे हैं। इसमें 82 नए,13 पुराने और 256 निरस्त लॉट शामिल हैं। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ से ज्यादा आंकी जा रही है। वहीं, सागौन के अलावा अन्य प्रजाति की लकड़ी भो नीलामी में रखी जा रही है। जिसे सतकठा कहा जाता है और 542.764 घनमीटर निलामी में शामिल किया जा रहा है। जिसकी अनुमानित कीमत भी लगभग एक करोड़ हो सकती है।

पन्ना जिले के चारों तरफ घने जंगल मौजूद हैं। जिन्हें उत्तर एवं दक्षिण दो भागों में बांटा गया है। वहीं पिछले दो वर्ष से उत्तर वन मंडल के अंतर्गत आने वाले विश्रामगंज रेंज में स्तिथ रुंझ नदी में एक बड़े डैम का निर्माण कार्य निर्माणाधीन है, और एक बड़ा वन क्षेत्र डूब क्षेत्र में आ गया था। जहां से हजारों की संख्या में पेड़ों की कटाई करवाई गई है जो लकड़ी दक्षिण वन मंडल के काष्टागार डिपो से नीलाम करवाई जा रही है। जिसकी नीलामी हर 45 दिवस में आयोजित करवाई जा रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button