Entertainment

‘नागबंधम’ में विलेन अब्दाली के रूप में ऋषभ साहनी छाए, सोशल मीडिया पर परफॉर्मेंस की जमकर हो रही सराहना

मुंबई, 3 जुलाई। फिल्म ‘नागबंधम’ के सिनेमाघरों में रिलीज़ होते ही अभिनेता ऋषभ साहनी अपने दमदार विलेन अब्दाली के किरदार को लेकर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। फिल्म की भव्य प्रस्तुति और पौराणिक कथा के साथ-साथ सोशल मीडिया पर सबसे अधिक चर्चा ऋषभ साहनी की प्रभावशाली स्क्रीन प्रेज़ेंस और अभिनय की हो रही है। कई दर्शकों ने उन्हें फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण बताया है।

फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दर्शकों ने ऋषभ साहनी की जमकर प्रशंसा की। कई यूजर्स ने लिखा कि उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस इतनी प्रभावशाली है कि नज़रें उन पर से हटती ही नहीं। कुछ दर्शकों ने फिल्म निर्माताओं से भविष्य में उन्हें इसी तरह के और दमदार किरदार देने की भी मांग की।

दर्शकों का कहना है कि अब्दाली के रूप में ऋषभ साहनी ने हर दृश्य में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। कई प्रतिक्रियाओं में उनकी एंट्री, संवाद अदायगी और स्क्रीन पर दिखाई देने वाले प्रभावशाली व्यक्तित्व को फिल्म की सबसे बड़ी खासियत बताया गया। कुछ यूजर्स ने लिखा कि जब भी ऋषभ पर्दे पर दिखाई दिए, यह एहसास हो गया कि आगे कोई बड़ा घटनाक्रम होने वाला है।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह भी कहा कि ‘फाइटर’ के बाद ऋषभ साहनी ने ‘नागबंधम’ में एक बार फिर अपनी अभिनय क्षमता का प्रभाव छोड़ा है। दर्शकों के अनुसार उनकी परफॉर्मेंस फिल्म समाप्त होने के बाद भी लंबे समय तक याद रहती है।

लगातार मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बीच ऋषभ साहनी का अब्दाली का किरदार फिल्म ‘नागबंधम’ का सबसे चर्चित पहलू बनकर उभरा है। सोशल मीडिया पर सामने आ रही प्रतिक्रियाओं से स्पष्ट है कि दर्शक उनके दमदार अभिनय, प्रभावशाली स्क्रीन प्रेज़ेंस और खलनायक की भूमिका में उनके आत्मविश्वासपूर्ण प्रदर्शन को खूब पसंद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button