‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में मोना सिंह के अभिनय की गूंज, सोशल मीडिया पर दर्शकों ने की जमकर सराहना

मुंबई। फिल्म ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में अभिनेत्री मोना सिंह की दमदार अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी सहज स्क्रीन प्रेजेंस, प्रभावशाली अभिनय और बहुमुखी प्रतिभा की जमकर चर्चा हो रही है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दर्शक उनकी परफॉर्मेंस की खुलकर प्रशंसा कर रहे हैं।
दर्शकों का कहना है कि मोना सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह हिंदी सिनेमा की सबसे भरोसेमंद और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। कई यूजर्स ने उन्हें “अपने दौर की सबसे वर्सेटाइल अभिनेत्री” बताते हुए लिखा कि उन्होंने फिल्म में अपने किरदार को पूरी ईमानदारी और सहजता के साथ निभाया है। वहीं कई लोगों ने उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और भावनात्मक अभिनय को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया।
सोशल मीडिया पर आए अनेक प्रतिक्रियाओं में दर्शकों ने कहा कि मोना सिंह हर नए किरदार के साथ खुद को नए अंदाज में प्रस्तुत करती हैं। उनके अभिनय की रेंज, अलग-अलग भूमिकाओं में सहजता से ढलने की क्षमता और स्वाभाविक अभिव्यक्ति को लेकर भी खूब तारीफ हो रही है। कई दर्शकों ने लिखा कि वह हर बार अपनी पिछली भूमिका से अलग और यादगार प्रदर्शन करती हैं, यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है।
फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी और मोना सिंह की जोड़ी को लेकर भी दर्शकों में उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इच्छा जताई कि दोनों भविष्य में भी साथ काम करें। यूजर्स का मानना है कि हिरानी के निर्देशन में मोना सिंह का अभिनय और अधिक निखरकर सामने आता है और यह जोड़ी आगे भी कई बेहतरीन फिल्में दे सकती है।
फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बीच मोना सिंह की परफॉर्मेंस लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। दर्शकों का मानना है कि ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में उनका अभिनय फिल्म की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। सोशल मीडिया पर मिल रही व्यापक सराहना इस बात का संकेत है कि मोना सिंह ने एक बार फिर अपनी सशक्त अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है।




