रायसेन की सड़कों पर ट्रॉलियों से लग रहा जाम: गाड़ियों के पीछे नहीं लगी रेडियम पट्टी, हो रही दुर्घटनाएं, यातायात प्रभारी दे रहे समझाइश

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Raisen
  • Radium Strip Is Not Attached Behind The Vehicles, Accidents Are Happening, Traffic In Charge

रायसेनएक घंटा पहले

रायसेन में इन दिनों धान की बंपर आवक हो रही है। शहर में बड़ी संख्या में धान की ट्रैक्टर ट्राली आने से जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। जिस कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। दशहरे मैदान में 1 दिन पहले से ही धान की बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली आ जाते हैं।

जिस कारण दशहरे मैदान तो पूरा जाम रहता ही है। पर अपनी धान की तुलाई करवा कर वापस जाते समय इन ट्रैक्टर ट्रालियों से शहर के सभी मार्ग भी जाम हो जाते हैं। जिस कारण कई देर तक वाहन इस जाम में फंसे रहते हैं।

रोड पर ट्रैक्टर ट्राली खड़े कर किसान करते हैं खरीदारी

दूर-दूर से आ रहे किसानों द्वारा अपने ट्रैक्टर ट्राली रोड पर ही खड़े कर कर सामान खरीदारी करने चले जाते हैं। जिससे ट्रैक्टर ट्राली रोड पर खड़े रहने से जाम लग जाता है। वहीं यातायात प्रभारी दिनेश मस्कुले द्वारा बार-बार इन किसानों को समझाइश दी जा रही है। कि अपने ट्रैक्टर ट्रॉली रोड पर ना खड़े करें उसके बावजूद भी किसानों द्वारा अपने ट्रैक्टर ट्राली रोड पर ही खड़े किए जाते हैं।

ट्रालियों के पीछे नहीं लगी रेडियम पट्टी हो रही दुर्घटनाएं

ट्रैक्टर ट्रालियों के पीछे रेडियम पट्टी नहीं लगे होने के कारण दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं। यह ट्रैक्टर ट्राली रात के समय रोड पर वाहन चालकों को पीछे से ट्राली दिखती नहीं है और वाहन चालक सीधे जाकर इनमें घुस जाते है। जिस कारण कभी-कभी लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है। कई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button