सिंहस्थ 2028 की तैयारी: अंकपात मार्ग में बन रहा महेश धाम, दो ब्लॉक में 350 वाहनों की पार्किंग बनेगी

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Mahesh Dham Is Being Built In Ankpat Marg, Parking Of 350 Vehicles Will Be Made In Two Blocks
उज्जैन20 मिनट पहलेलेखक: राजेश पांचाल
- कॉपी लिंक

महेश धाम : इस तरह बनाया जाएगा
अंकपात क्षेत्र में माहेश्वरी समाज ने सिंहस्थ 2028 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 10 वर्ष पहले माहेश्वरी समाज के प्रबुद्धों के चिंतन और चेन्नई के समाजसेवी व अभा माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति पद्मश्री बंशीलाल राठी की प्रेरणा से श्री महेश धाम के निर्माण का निर्णय लिया।
समाज के लोगों को सिंहस्थ के दौरान आवास उपलब्ध हो सके। इसके लिए श्री महाकाल महेश सेवा ट्रस्ट का गठन किया। ट्रस्ट अध्यक्ष जयप्रकाश राठी ने बताया भवन निर्माण शुरू हो गया है। 2023 में रामनवमी पर इसका लोकार्पण करने का लक्ष्य रखा है।
9000 वर्गफीट का डोम
ए ब्लॉक और बी ब्लॉक के बीच 9000 वर्गफीट डोम के साथ डिजाइन किया गया है, जिसमें एक हजार लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम किया जा सकेगा। इसके लिए एक ब्लॉक का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।
20 हजार वर्गफीट का लॉन
श्री महेश धाम में 20 हजार वर्गफीट की सर्वसुविधायुक्त लॉन रहेगा। इसके आसपास पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही समाज के 2 हजार लोगों की क्षमता वाले सर्वसुविधायुक्त रसोईघर की व्यवस्था की जाएगी।
पार्किंग के साथ लिफ्ट भी
धाम में बाहर से आने वाले लोगों के 100 चार पहिया और 250 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। धाम के बी ब्लॉक में लिफ्ट की सुविधा भी रहेगी। इससे बुजुर्गों और बच्चों को आवागमन में आसानी होगी।
962 वर्गफीट का बेंकेट हॉल बनाएंग, एसी रूम भी होंगे
ए ब्लॉक : ग्राउंड फ्लोर पर 312 वर्गफीट के वातानुकूलित 8 कमरे और 2 डीलक्स कमरे 390 वर्गफीट के बनाए जाएंगे। कार्यक्रम के लिए 350 व्यक्तियों की क्षमता वाला एक वातानुकूलित 1911 वर्गफीट का एक हॉल व पहले माले पर 312 वर्गफीट के 11 कमरे, 2 डीलक्स कमरे 390 वर्गफीट, 962 वर्गफीट का बेंकेट हॉल बनाएंगे। इसी प्रकार दूसरे माले पर 312 वर्गफीट के 14 वातानुकूलित कमरे, 2 डीलक्स कमरे 390 वर्गफीट के बनाए जाएंगे।
बी ब्लॉक : ग्राउंड फ्लोर पर 312 वर्गफीट के 9 वातानुकूलित कमरे, 1 डीलक्स कमरा व कार्यक्रमों के लिए 200 लोगों की क्षमता वाला एक वातानुकूलित 1300 वर्गफीट का एक हॉल और पहले माले पर 312 वर्गफीट के 10 कमरे और एक डीलक्स कमरा 390 वर्गफीट और एक 962 वर्गफीट का हॉल बनाएंगे। दूसरे माले पर 312 वर्गफीट के 13 वातानुकूलित कमरे, एक डीलक्स कमरा 390 वर्गफीट का बनाएंगे। इस ब्लॉक में लिफ्ट की सुविधा भी रहेगी।
सभी के लिए सुविधा मिलेगी
समाजसेवी मुकेश कचोलिया के अनुसार धाम सभी के लिए सुविधाजनक रहेगा। खासकर सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजन में यहां ठहरने व पार्किंग की सुविधा रहेगी। कार्यक्रमों के लिए उचित स्थान मिल सकेगा।
Source link