Chhattisgarh

CG BREAKING: आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 अधिकारियों के तबादले

नवा रायपुर, 22 जून। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने सोमवार को प्रशासनिक आधार पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादलों का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार सात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।

आदेश के मुताबिक, सहायक आयुक्त आबकारी प्रवीण वर्मा को आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर से स्थानांतरित कर प्रभारी उपायुक्त आबकारी, रायपुर बनाया गया है। वहीं राजेश कुमार शर्मा को कार्यवाहक उपायुक्त आबकारी रायपुर से कार्यवाहक सहायक आयुक्त आबकारी, राजनांदगांव पदस्थ किया गया है।

वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

Related Articles

Back to top button