पंचतत्व में विलीन हुए मीसाबंदी सुदर्शन महाजन: गार्ड ऑफ ऑनर के बाद किया अंतिम संस्कार, CM सहित हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

[ad_1]
सीहोर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, वरिष्ठ अधिवक्ता, मीसाबंदी सुदर्शन महाजन शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर दु:ख व्यक्त किया। महाजन की अंतिमयात्रा निज निवास से निकाली गई। अंतिम यात्रा में हजारों नागरिक शामिल हुए। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद छावनी विश्राम घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई।
उनके पुत्र गौरव सन्नी महाजन ने मुखाग्नि दी। परिजन विनोद कुमार महाजन, विजय कुमार महाजन, रोहित कुमार महाजन, विकाश कुमार महाजन, आशीष कुमार महाजन, नितिन कुमार महाजन, वरूण कुमार महाजन, दक्षयऐं कुमार महाजन ने भी अंतिम संस्कार विधि की।
सुदर्शन जी की अंतिमयात्रा में निज निवास लगान कंपाउंड अटल बिहारी वाजपेयी चौराहा के पास से प्रारंभ हुई। शहर के मुख्य मार्ग सराफा बाजार, नमक चौराहा, नगर पालिका मार्ग, नदी चौराहा, कोली मोहल्ला, ब्रहमपुरी कॉलोनी, देव नगर कॉलोनी से होते हुए छावनी विश्राम घाट पहुंची। निज निवास से विश्राम घाट तक श्री महाजन की पार्थिव देह पर फलों की वर्षा की जाती रही। अंतिम यात्रा में शहर सहित जिले भर से पहुंचे हजारों नागरिक सम्मिलित हुए।
सुदर्शन महाजन का भोपाल के निजी अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया था।मुख्यमंत्री ने सीहोर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, वरिष्ठ अधिवक्ता और गोवा मुक्ति आंदोलन में सक्रिय सहभागी रहे श्री सुदर्शन कुमार महाजन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. महाजन से सीहोर क्षेत्र के विकास को लेकर अक्सर अर्थपूर्ण चर्चा होती थी। उन्होंने हमेशा लोगों की आवाज को उठाया। विधायक सुदेश राय, इछावर विधायक करण सिंह वर्मा एवं पुत्र विष्णु वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी,पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व नपा अध्यक्ष राकेश राय,जिला पंचायत सदस्य शशांक सक्सेना ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Source link