National
BREAKING NEWS : भाजपा के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों में छत्तीसगढ़ से भी नाम, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी बनीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष; दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है। पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा सांसद संबित पात्रा को नॉर्थ-ईस्ट कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं तरुण चुघ को सेंट्रल ऑफिस इंचार्ज बनाया गया है।
वहीं छत्तीसगढ़ से भाजपा नेता व महासमुंद सासंद रूपकुमारी चौधरी को पार्टी के महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अध्यक्ष बनने से छत्तीसगढ़ भाजपा में भी उत्साह का माहौल है।
भाजपा की नई टीम में कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर नई टीम में अनुभव और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को महत्व दिया है।
Follow Us





