नागपंचमी पर्व ग्राम पंचायत अवरीद के धीवर मोहल्ला, नागमत चौक में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

अवरीद। ग्राम पंचायत अवरीद के धीवर मोहल्ला स्थित नागमत चौक में आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को नागमत सेवा समिति द्वारा नागपंचमी पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। बताया गया कि यहां पिछले 50 वर्षों से लगातार नागपंचमी पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है।
इस वर्ष भी परंपरा का निर्वहन करते हुए गुरु अग्नू साहू द्वारा नागदेवता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा ग्रामवासियों एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए नागदेवता से आशीर्वाद मांगा गया।
पूजा-अर्चना के पश्चात बाजा-गाजा एवं ढोल-मांदर के साथ नागदेवता का आह्वान किया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी चलता रहा। श्रद्धालुओं में कई लोगों ने नाग का रूप धारण कर पूरे नागमत चौक में पारंपरिक रूप से भ्रमण किया। इसके बाद गुरु अग्नू साहू द्वारा मंत्रोच्चार के माध्यम से सभी नाग रूपधारी श्रद्धालुओं को शांत कराया गया।
नागपंचमी के इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक आयोजन में नागमत परिवार के जीवराखन, परस कश्यप, खीखराम धीवर, बाबूलाल कश्यप, हेतराम धीवर, खेदूराम धीवर, नेतराम साहू, बरसाईत धीवर, कलीराम कश्यप, नकुल कश्यप, रामसनेही कश्यप, रथराम, रामविचार, छोटेलाल, पीताम्बर, रामगोपाल, श्रीराम, गणेशराम साहू, पुनीराम साहू, व्यास नारायण, संतोष साहू, संतोष धीवर, पंचराम धीवर, रामधन कश्यप, दिलहरन, पूरन साहू, फललु धीवर, संतराम धीवर, गंगासागर, नवधीराम, संतुराम धीवर, अंजनी धीवर, फौजी बसंत कश्यप, शिवचरण साहू, द्वारिका कश्यप, महेश्वर मंझला, रामकुमार कश्यप, मुन्ना, नंदकुमार कश्यप, बद्रीविशाल एवं मोतीलाल सहित बड़ी संख्या में माता-बहनों एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
नागपंचमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवीन धीवर ने बताया कि पूरा नागमत चौक भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और लोगों ने इस ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन के साक्षी बनकर नागदेवता का आशीर्वाद प्राप्त किया।




