National

Bharat Jodo Yatra का हरियाणा में हुआ प्रवेश, बीमार सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली के लिए निकले राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ऐलम गांव (Ailum village) से गुरुवार सुबह शुरू हुई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा पश्चिमी यूपी के शामली जिले होकर सीमा के पास सनौली पुलिस स्टेशन से हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है। खबर है कि सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के कारण राहुल गांधी दिल्ली के लिए निकल गए हैं। इससे पहले राहुल गांधी का हरियाणा में रुकने का कार्यक्रम था लेकिन अब वह शुक्रवार सुबह फिर यात्रा में शामिल होंगे।

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज बिहार में पदयात्रा शुरू की है। कांग्रेस पार्टी की यह पदयात्रा बांका में शुरू होकर मार्च के महीने में गया में समाप्त होने होगी। बिहार में कांग्रेस की यह पदयात्रा 1,200 किलोमीटर लंबी होगी और 17 जिलों को कवर करेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) ने ऐलान किया है कि वह कांग्रेस की पदयात्रा में भाग नहीं लेगी। जबकि दोनों दल राज्य में महागठबंधन सरकार में सहयोगी हैं।

Related Articles

Back to top button