चंबल पुल: 15 दिन चलेगा सुधार कार्य, 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक वाहनों की आवाजाही पर रोक

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • Improvement Work Will Run For 15 Days, Movement Of Vehicles Banned From September 18 To October 2

भिंड।एक घंटा पहले

चंबल पुल पर चल रहा सुधार कार्य।

मध्य प्रदेश की भिंड और उत्तर प्रदेश के इटावा को जोड़ने वाला चंबल पुल इन दिनों खस्ता हालात में है। पिछले डेढ़ माह से पुल पर हैवी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। अब आगामी 15 दिन तक पुल पर छोटे वाहनों पर रोक लगाई जा रही है। ये रोक 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रहेगी।

ये जानकारी इटावा जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय की ओर से दी गई है। उन्होंने बताया राष्ट्रीय मार्ग-719 इटावा-भिण्ड-ग्वालियर मार्ग के किमी78 में स्थित चम्बल नदी सेतु पर मरम्मत का कार्य दिनों कराया जा रहा है। वर्तमान में संधारण कंपनी द्वारा पुल की डैक स्लैब पर वीयरिंग कोट (कांक्रीटट) का कार्य कराया जाना है, जिसके लिए आगामी 18 सितंबर से 3 अक्टूबर कुल 15 दिन तक चम्बल नदी सेतु पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि पुल पर पिछलों दिनों पुल में दरार आने पर हैवी वाहनों को रोका गया था। छोटे वाहनों के लिए पुल खुला था। ऐसी हालत में बाइक और कार , जीप जैसे वाहनों को निकाला जा रहा था। अब इन वाहनों पर रोक लगाई जा रही है। जिसे संधारण कंपनी को कार्य में व्यवधान नही आएगा और समय सीमा में सुधार कार्य कराया जा सकेगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button