वोटर आईडी को आधार से लिंक कराने का अभियान: 90 प्रतिशत काम पूरा कर नेपानगर प्रदेश की पहली विधानसभा बनी, 14 सितंबर को कलेक्टर करेंगे टीम को सम्मानित

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

वोटर आईडी से आधार कार्ड को लिंक करने के मामले में नेपानगर प्रदेश की पहली विधानसभा बन गई है। इसे लेकर पिछले कुछ दिनों से अभियान चल रहा है।

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर ज्योति शर्मा के काम की प्रशंसा करते हुए विधानसभा-179 नेपानगर की संपूर्ण टीम को शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा-179 नेपानगर मध्य प्रदेश की पहली शत.प्रतिशत आधार लिंकिंग कार्य करने वाली विधानसभा बन गई है। वहीं विधानसभा-180 बुरहानपुर में आधार लिकिंग कार्य 92.07 प्रतिशत हो चुका है।

विधानसभा नेपानगर के तहत आधार लिंकिंग कार्य में लगी टीम को उपलब्धि हासिल करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

वहीं विधानसभा बुरहानपुर के तहत ऐसे बीएलओ जिनका आधार लिकिंग कार्य 90 प्रतिशत से अधिक है, उन्हें भी प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया जाना है। कार्यक्रम का आयोजन 14 सितम्बर 2022 बुधवार को सुबह 11 बजे से गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button