भोपाल में हुई कॉमिक फॉर चेंज वर्कशॉप: स्टूडेंट्स ने बैक टू स्कूल, अर्ली एंड एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग, वाॅटर मैनेजमेंट, ओडीएफ प्लस जैसे टॉपिक्स पर अपने विचार पेपर में उकेरे

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Students Expressed Their Views On Topics Like Back To School, Early And Exclusive Breastfeeding, Water Management, ODF Plus In The Paper
भोपाल7 घंटे पहले
‘काॅमिक आर्ट के माध्यम से सामाजिक-सांस्कृतिक परिवर्तन पर तीन दिवसीय कार्यशाला’ रवीन्द्र भवन में आज पूरी हुई। वर्कशॉप में कई टॉपिक्स जैसे बैक टू स्कूल, अर्ली एंड एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग, वाटर मैनेजमेंट , ओडीएफ प्लस एंड कोविड और वॉश पर स्टूडेंट्स को मेंटर द्वारा तैयार किया गया। स्टूडेंट्स से स्टोरी बनाने की कला पर बात की गई। इसमें पार्टिसिपेंट्स ने काॅमिक बनाने के बारे में समझा। वर्कशॉप से नई कला के बारे में समझ बढ़ने के साथ ही बच्चे सामाजिक-सांस्कृतिक विषयों के प्रति भी जागरुक हुए। सभी पार्टिसिपेंट्स को सर्टिफिकेट भी दिए गए।
स्टूडेंट्स ने टॉपिक्स पर अपने एमेजिनेशन के आधार पर पेपर में किरदार उकेरे। इसके बाद कहानी को समझाने के लिए क्रिएटिव कन्वर्सेशन का भी सहारा लिया। क्रिएटिव कॉमिक पर व्यूअर का ध्यान आकर्षित करने के लिए किसी की नाक लंबी बनाई, तो किसी के कान बड़े बनाए , ठीक इसी तरह कन्वर्सेशन को आकर्षक रूप देने कई फिल्मों के डायलाग की मदद ली। कई फेमस करैक्टर भी बनाए। काॅमिक आर्ट को ललित कला गैलरी में दर्शकों के लिए प्रदर्शित भी किया गया। तीन दिवसीय इस वर्कशॉप में भोपाल के विभिन्न स्कूल-काॅलेजों से 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
Source link