फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को किया जाएगा पुरस्कृत

बिलासपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर की ओर से घोषणा की गई है कि थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर में दर्ज अपराध के प्रकरण में फरार आरोपी मोह. रमजान अली उर्फ बल्ला पिता चांद खान उम्र 38 वर्ष निवासी धनवारपारा चिल्हाटी, थाना सरकण्डा, बिलासपुर की सूचना देने वाले को 5 हजार रुपए के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।          

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, मो.नं. 9479193001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर मो.नं. 94791-93002, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504, मो.नं.  94791-93099 पर संपर्क किया जा सकता है।    

Related Articles

Back to top button