वैरायटी की 100 ग्रेटेस्ट मूवी स्टार्स की लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय बनें शाहरुख खान, हासिल किया खास मुकाम

मुंबई। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने ग्लोबल सिनेमा के कुछ सबसे जाने माने स्टार्स के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। हां! शाहरुख खान इकलौते ऐसे इंडियन सुपरस्टार हैं जिनका नाम 18 नवंबर को जारी हुई वैरायटी की ऑल टाइम 100 ग्रेटेस्ट मूवी स्टार्स की लिस्ट में शामिल है। बता दें कि इस लिस्ट में शाहरुख ने 92वें स्थान पर अपनी जगह बनाई है। वहीं, उनके करियर की एक ऐसी फिल्म, जिसे हर किसी को जरूर देखना चाहिए, के तौर पर संजय लीला भंसाली की ‘देवदास’ को चुना गया है, जो कि अपने आप में खास है।
इस लिस्ट में अलग-अलग समय और फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स को शामिल किया गया है। इसमें साइलेंट सिनेमा के दिग्गज सितारों से लेकर आज के मशहूर कलाकार जेंडाया और टिमोथी शैलामे तक के नाम शामिल हैं। शाहरुख खान इस लिस्ट में जगह बनाने वाले इकलौते इंडियन स्टार हैं। वहीं, एशिया के दो और दिग्गज कलाकारों को भी इसमें जगह मिली है। जापानी अभिनेता तोशिरो मिफुने को 9वां और मार्शल आर्ट्स के मशहूर कलाकार ब्रूस ली को 53वां स्थान दिया गया है।
इस खास लिस्ट को वैरायटी के फिल्म क्रिटिक्स द्वारा तैयार किया जाता है। इस लिस्ट में स्टार्स की बॉक्स ऑफिस पर कमाई या पॉपुलैरिटी के मुताबिक उन्हें जगह नहीं दी जाती है, बल्कि सिल्वर स्क्रीम पर उनके प्रेजेंस और सिनेमा के साथ-साथ कल्चरल इंपैक्ट को भी ध्यान में रखते हुए इस रैंकिंग को तय किया जाता है।




