Chhattisgarh

शातिरों के शातिर: मोबाइल चोरी कर जुड़े बैंक खाते से किया लाखों रुपए का लेन-देन, स्कूल संचालक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

बिलासपुर। प्रदेश की न्यायधानी में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक निजी स्कूल संचालन समिति के अध्यक्ष का मोबाइल गुम होने के बाद उसमें 1.12 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन हुआ है. गुम सिम को नए सिरे से जारी कराने के बाद इस बात की जानकारी होत ही समिति अध्यक्ष के होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

जानकारी के अनुसार, राजकिशोर नगर निवासी प्रयास पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष डॉ. सचिन यादव 10 अगस्त को कोलकाता गए थे। शहर में रहने के दौरान उनका जियो सिम लगा मोबाइल गुम हो गया था, जिसके बाद उन्होंने तुरंत सिम फ्रीज कराने की कोशिश की, लेकिन दस्तावेज नहीं होने की वजह से यह काम नहीं हो पाया.

उन्होंने छह दिन बाद अपना पुराना नंबर दोबारा जारी कराया। अगले दिन ईमेल चेक करने पर पता चला कि स्कूल के बैंक से लिंक मोबाइल नंबर से साइबर ठगों ने पहले 14 अगस्त को 800 रुपये का ट्रायल ट्रांजेक्शन किया, इसके बाद एक ही दिन में 1.12 करोड़ का लेन-देन कर रकम 100 से ज्यादा बैंक खातों में बांट दिया.

स्कूल के खाते में नहीं थी रकम मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि संबंधित स्कूल के खाते में चंद रूपये ही थे. डॉ. सचिन यादव ने बताया कि घटना से पहले स्कूल के खाते में सिर्फ 181 रुपये थे, ठगी के बाद 29 रुपये ही बचे हैं. जानकारों का कहना है कि इस खाते का इस्तेमाल साइबर ठगों ने म्यूल अकाउंट की तरह इस्तेमाल किया है. ठगी से प्राप्त रकम को ठगों ने देश भर में लेन-देन के लिए खाते का उपयोग किया. फ़िलहाल, बिलासपुर में जीरो पर अपराध दर्ज कर केस डायरी कोलकाता के न्यू मार्केट थाने भेज दी गई है.

Related Articles

Back to top button