Chhattisgarh

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भाजपा पूर्वी मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

  • बाढ़ की इस आपदा में प्रभावित परिवारों को अन्न और जल के साथ स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण की भी आवश्यकता है।- अविनाश श्रीवास्तव

जगदलपुर। इंद्रावती नदी में आई बाढ़ से प्रभावित विवेकानंद वार्ड स्थित किशन ढाबा के समीप बस्ती में भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर शहर पूर्वी मंडल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया।

बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित बस्ती में घरों का सामान, मलबा एवं बड़ी मात्रा में कचरा जमा होने से गंदगी की स्थिति निर्मित हो गई थी। ऐसे कठिन समय में भाजपा पूर्वी मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता स्वयं सफाई कार्य में जुटे और प्रभावित परिवारों के घरों एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई कर उन्हें राहत पहुंचाने का प्रयास किया।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने बाढ़ के बाद होने वाली गंदगी से उत्पन्न संभावित बीमारियों से बचाव के लिए प्रभावित परिवारों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, दूषित पानी एवं कचरे से सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता लेने की अपील की।
भाजपा जगदलपुर शहर पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि, “बाढ़ की इस आपदा में प्रभावित परिवारों को अन्न और जल के साथ स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण की भी आवश्यकता है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद जमा कचरा और गंदगी बीमारियों का कारण बन सकती है। इसलिए सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता स्वयं मैदान में उतरकर सफाई कार्य में श्रमदान कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।

हमारा संकल्प है कि जब तक बाढ़ प्रभावित परिवारों की परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं, तब तक भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा रहेगा। सेवा हमारे लिए केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संकल्प है।”

इस अवसर पर अनिल लूक्कड़, विक्रम यादव,मीना साहू, गीता नाग, दिगम्बर राव,संतोष बाजपयी,राजा यादव,किरण दीवान,योगेश मिश्रा, राधा बघेल, संतोष पांडे,आलेख राज तिवारी,शंकर राव, रेखा सिंह,शोभा रानी राव, देवश्री भंडारी,गौरी आचित्य, कमला कश्यप, राज पांडे,अरुणेंद्र शुक्ला,गौरव ठाकुर,उत्तम साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा नगर निगम जगदलपुर के सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button