Chhattisgarh

महापौर व आयुक्त ने नए राशन कार्ड बनाने हेतु खाद्य विभाग द्वारा कार्यशाला आयोजन

कोरबा 29 सितम्बर 2026 – नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित एमआईसी कक्ष में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें नवीन राशन कार्ड जारी करने के दिशा निर्देश दिये तथा नागरिकों को किसी प्रकार की खाद्यान्न से वंचित न रहें तथा उन्होने यह भी जानकारी बताया कि नवीन राशन में प्राथमिकता राशन कार्ड, अंत्योदय कार्ड, ए.पी.एल. सामान्य राशन कार्ड महत्वपूर्ण सूचना दिया गया।


महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने सभी नागरिकों के लिये सस्ते एवं सुलभ तरीके से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है, इसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह जी के द्वारा यह सस्ते दाम पर गरीबों को खाद्यान्न उपलबध कराया गया, उस समय मैं पार्षद थी, तो लोगों के लिये खुब राशन कार्ड बनवाई थी, ये शासन की बहुत अच्छी योजना है, जो कि खाद्य विभाग बधाई के पात्र हैं। आज जिस किसी नागरिक के पास राशन कार्ड नहीं है, उनके लिये भी राशन कार्ड मुहैया कराने हेतु आगामी दिनों में शिविर का आयोजन कराकर लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा।


आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा 07 जोनों में विभाजित है, इन जोनों में कुल 67 वार्ड हैं। उन्होने आगे कहा कि ’’ सेवा संकल्प अभियान ’’ अंतर्गत सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार शिविर आयोजन दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को 18 विभागों सहित शिविर 07 जोन में लगाया जायेगा, जिसमें एक स्टाल राशन कार्ड का भी होगा तथा उप जोन प्रभारियों को स्पष्ट निर्देशित किये गये है कि कोई भी नागरिक राशन कार्ड बनवाने से वंचित न हो तथा पूरी पारदर्शिता के साथ राशन कार्ड बनाया जाना है, किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी न हो।


एम.डी.वेयरहाउस छ.ग.शासन के आशीष टिकरिया ने कहा कि छ.ग.शासन के द्वारा पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु में खाद्य विभाग को भी शामिल किया गया है, जिसकी जवाबदारी मुझे कोरबा एवं सक्ती जिला के नोडल नियुक्त किया गया है, इस परिप्रेक्ष्य में आज मेरा कोरबा प्रवास हुआ है, मैं आप सभी को यह कहना चाहूॅंगा कि खाद्य विभाग के योजनाओं का पूरा लाभ उठायें।


सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि शासन की योजनाओं को पूरी तरह से प्रचार प्रसार करना चाहिए, बिना प्रचार प्रसार के लोगों को जानकारी नही मिलती है, आज खाद्य विभाग के द्वारा राशन कार्ड की जो जानकारी हम सभी को दिया जा रहा है, बहुत ही धन्यवाद के पात्र है, राशन कार्ड सभी नागरिकों को जुड़ा है, चाहे व बीपीएल राशन कार्ड, एपीएल राशन कार्ड, निराश्रित या विकलांग राशन कार्ड धारी हो , सभी के लिये बहुत मायने रखता है, क्योंकि राशन कार्ड से ही हमें सारे योजनाओं का लाभ मिलता है। इस संबंध में हमारे पार्षद साथियों से आग्रह है कि आगामी लगने वाले शिविरों में राशन कार्ड बनवाने हेतु आमनागरिकों का भरपूर सहयोग प्रदान करें।


इस असवर एमआईसी सदस्य श्रीमती धनकुमारी गर्ग, ममता यादव, अजय चन्द्रा, सरोज शांडिल्य, प्रेमकुमार साहू, किशन लाल केंवट, पार्षद सीमा कंवर, सम्मत कुंवर, अपर आयुक्त पवन वर्मा, जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम सिंह कंवर, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, खाद्य निरीक्षक संतोष सिंह कंवर, मनोज तिवारी, सहा.राजस्व अधिकारी सुमित अग्रवाल, उप जोन प्रभारी अजय अग्रवाल, दिलेश्वर सिंह ठाकुर, अविनाश जायसवाल, उत्तम राठौर, संजय ठाकुर, महेश्वर सिंह, पुखराज, महावीर सिंह, सूरज कंवर, ओम मोंगरे, राजेन्द्र यादव, लहाराम, हिमांशु यादव, आदि के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button