Chhattisgarh

अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में महाकुंभ खेल महोत्सव का शुभारंभ, लूडो प्रतियोगिता में राकेश मित्तल प्रथम

कोरबा, 29 सितम्बर 2026। श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में महाकुंभ खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। आगामी 11 अक्टूबर 2026 को अग्रसेन जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर अग्रवाल समाज द्वारा विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में महाकुंभ खेल महोत्सव के तहत लूडो सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रारंभ किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान अग्रसेन जी महाराज के जयघोष के साथ खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। लूडो प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में राकेश मित्तल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महेश मित्तल द्वितीय स्थान पर रहे। आयोजन के दौरान अन्य विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आगाज किया गया, जिनमें समाज के सदस्यों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात कही गई।

आयोजन समिति के संरक्षक पवन कुमार केडिया सहित अन्य संरक्षकों ने अग्रसेन जयंती एवं नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज के लोगों से कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की। समिति के अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल और सचिव महेश कुमार मित्तल के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।

अग्रवाल समाज की ओर से जारी कार्यक्रम में संरक्षक के रूप में नंद किशोर बिंदल, दिन दयाल अग्रवाल, गिरधर पालीवाल, पवन केडिया और अशोक अग्रवाल शामिल हैं। अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील पालीवाल, राकेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल और विशाल अग्रवाल हैं। सचिव महेश मित्तल, सहसचिव साकेत मित्तल तथा कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल हैं। मीडिया प्रभारी के रूप में रितेश मित्तल, शोरभ अग्रवाल और दिनेश मित्तल जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

आयोजकों ने बताया कि अग्रसेन जयंती के अवसर पर समाज की एकजुटता, सामाजिक सहभागिता और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महाकुंभ खेल महोत्सव में अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से समाज के लोगों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने सभी समाजजनों से आगामी कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button