Chhattisgarh

दिव्यांग सहायता शिविर में 200 से अधिक दिव्यांगजनों का पंजीयन और परीक्षण

कोरबा, 25 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम अंतर्गत जूनियर क्लब श्रम कल्याण केंद्र, सीएसईबी कोरबा पूर्व में दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके दैनिक जीवन को सुगम और आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई।

शिविर में मुख्य अतिथि गोपाल मोदी, जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया, सुष्मिता अनंत कमलेश, जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष बीजमोती राठिया, कलेक्टर कुणाल दुदावत और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शिविर में 200 दिव्यांगजनों का पंजीयन, परीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया। साथ ही यूडीआईडी और दिव्यांगता प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यवाही भी की गई। पात्रतानुसार 6 व्हीलचेयर, 15 ट्राईसाइकिल, 17 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 1 बैसाखी, 45 श्रवण यंत्र और 27 ब्रेल किट सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए।

सहायक उपकरण मिलने पर दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी नजर आई। इन उपकरणों से उन्हें आवागमन, दैनिक कार्यों, सुनने और सीखने जैसी गतिविधियों में सुविधा मिलेगी। शिविर में एक ही स्थान पर पंजीयन, परीक्षण, प्रमाण पत्र और सहायक उपकरण की सुविधा उपलब्ध होने से दिव्यांगजनों और उनके परिजनों को काफी सहूलियत मिली। विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और उनके परिजन शिविर में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button