Chhattisgarh

आसमानी आफत का कहर: गाज गिरने से एक की मौत, 3 की हालत गंभीर

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया, जहां गाज गिरने से चार लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना नगरी ब्लॉक के फरसियां-बोड़र्रा मुख्य मार्ग पर शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि घटना के समय क्षेत्र में तेज बारिश के साथ गरज-चमक हो रही थी। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली सड़क पर मौजूद लोगों के पास आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से गिरजा शंकर ध्रुव की मौत हो गई। वहीं जितेंद्र सिन्हा, पोषण ध्रुव और भूपेश ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का इलाज जारी
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल शासकीय सिविल अस्पताल नगरी पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने गिरजा शंकर ध्रुव को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों घायलों का उपचार जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली की इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button