Chhattisgarh

रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई शुरू, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

रायपुर,16 सितंबर: राजधानी के रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में बुधवार सुबह नगर निगम की टीम बुलडोजरों के साथ पहुंची है. नक्शा पास कराए बिना निर्माण किए गए मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है. निगम अधिकारियों के साथ पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है. जानकारी के मुताबिक, रावतपुरा फेस-2 में करीब 40 मकानों को नोटिस जारी किया था.

इन मकानों के मालिकों ने बिना नक्शा पास कराए मकान निर्माण कराया है. नोटिस के बाद अब निगम की टीम आज कार्रवाई करने पहुंची है.निगम अमला करीब एक दर्जन बुलडोजर के साथ पहुंचा हुआ है. अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिसकर्मी मौजूद हैं. निगम की कार्रवाई से इलाके में हलचल बढ़ गई है.

Related Articles

Back to top button