Chhattisgarh

‘परिजन करते हैं मारपीट, खौलता पानी भी उड़ेला…’ 90 साल की वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार…

सूरजपुर,16 सितंबर. बुढ़ापे में जिस महिला को सहारा मिलना था, उसे ही परिजन प्रताड़ित कर रहे हैं. सूरजपुर जिले में गणेशपुर गांव में 90 साल की बुजुर्ग महिला किसी तरह जनपद कार्यालय पहुंची और परिजनों की प्रड़ातना से बचाने की गुहार लगाई. अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बुजुर्ग महिला को अस्पताल भिजवाया.

बुजुर्ग महिला ने अपने परिजनों पर कथित तौर पर मारपीट करने और गर्म पानी डालने का आरोप लगाया है. इससे उनकी पीठ बुरी तरह से झुलस गई. वहीं आंख के ऊपर चोट लगने से खून बह रहा था. मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

अधिकारियों ने मामले की जानकारी संबंधित थाना प्रभारी को दी और तत्काल कार्रवाई की मांग की है. इस बीच बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब देखना होगा कि पुलिस मामले में कब तक जांच शुरू करती है. हालांकि परिजनों पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

Related Articles

Back to top button