Chhattisgarh

CG NEWS:नहर में बोरी के अंदर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव गर्दन पर धारदार हथियार के निशान…

सक्ती,16 सितंबर: सक्ती जिले के अड़भार चौकी क्षेत्र में नहर में बोरी के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार शाम ग्रामीणों ने नहर में पानी के साथ बहकर आ रही बोरी देखी। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही अड़भार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोरी को नहर से बाहर निकालकर खोला तो उसके अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। शुरुआती जांच में मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। इससे आशंका है कि हत्या के बाद शव को बोरी में बांधकर नहर में फेंका गया।मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

इसके बाद एडिशनल एसपी पंकज पटेल और जिले के कई थानों के प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और सबूत जुटाए।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। घटनास्थल से जुड़े सबूत भी जुटाए जा रहे हैं।पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और गर्दन पर लगी चोट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक कौन है और शव नहर में कैसे पहुंचा। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र में बरदुली-तुमीडीह नहर माइनर में एक महिला का शव बहता मिला। सुबह ग्रामीणों ने नहर के पानी में शव को तैरते देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला।महिला की पहचान झूलबाई सूर्यवंशी (68) पति विश्वनाथ सूर्यवंशी ग्राम मुक्तराजा के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में महिला की मौत नहर में डूबने से होने की आशंका है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button