Business

iPhone 18 Pro vs Pro Max: कौन सा मॉडल है आपके लिए बेस्ट? फीचर्स, कैमरा और कीमत में कितना अंतर

iPhone 18 Pro vs Pro Max: अगर आप नया प्रीमियम iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के बीच कौन सा खरीदना है ये चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. दोनों फोन में लगभग एक जैसे प्रोसेसर, कैमरा सिस्टम और सॉफ्टवेयर फीचर्स मिलते हैं. असली अंतर स्क्रीन के साइज, वजन और बैटरी लाइफ में दिखाई देता है. Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर चलिए आपको बताते हैं जानते हैं कि दोनों में क्या फर्क है और किसके लिए कौन-सा मॉडल बेहतर रहेगा.

स्क्रीन और डिजाइन में बड़ा अंतर
iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED स्क्रीन दी गई है, जबकि Pro Max में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है. दोनों फोन में 120Hz प्रोमोशन, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और डायनामिक आइलैंड जैसे फीचर्स मौजूद हैं. साइज के कारण वजन में भी फर्क है. iPhone 18 Pro का वजन 211 ग्राम है, जबकि Pro Max 249 ग्राम का है. यानी अगर आप फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करना पसंद करते हैं और ज्यादा भारी फोन नहीं चाहते, तो Pro सही रहेगा. वहीं, बड़ी स्क्रीन पर फिल्में देखने, गेम खेलने या फोटो एडिट करने वालों को Pro Max ज्यादा पसंद आ सकता है.

कैमरा में कितना अंतर?
कैमरे के मामले में दोनों मॉडल के बीच कोई बड़ा अंतर नहीं है. दोनों में 48MP Pro Fusion कैमरा सिस्टम दिया गया है. इसमें 48MP Main, 48MP Ultra Wide और 48MP Telephoto कैमरा शामिल हैं. Main कैमरे में अलग-अलग अपर्चर चुनने की सुविधा भी मिलती है. इसके अलावा 4x और 8x ऑप्टिकल-क्वालिटी टेलीफोटो जूम और 40x तक डिजिटल जूम का ऑप्शन है.

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों फोन में 18MP Center Stage फ्रंट कैमरा दिया गया है. वीडियो रिकॉर्डिंग में भी दोनों मॉडल 4K Dolby Vision और 120fps तक रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाएं देते हैं. इसलिए सिर्फ कैमरे के लिए Pro Max खरीदना जरूरी नहीं है.

बैटरी में Pro Max आगे
बैटरी दोनों फोन के बीच सबसे बड़ा अंतर है. Apple के मुताबिक, iPhone 18 Pro में वीडियो प्लेबैक 34 घंटे तक, जबकि iPhone 18 Pro Max में 43 घंटे तक मिल सकता है. यानी ज्यादा समय तक फोन चलाने वालों के लिए Pro Max बेहतर ऑप्शन है.

कीमत में कितना अंतर?
भारत में Apple की वेबसाइट पर iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है. वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 से शुरू होती है. यानी शुरुआती कीमत में करीब ₹15,000 का अंतर है. दोनों मॉडल 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज ऑप्शन में आती हैं.

कौन-सा मॉडल खरीदें?
अगर आपको छोटा और हल्का फोन, दमदार कैमरा और प्रो फीचर्स चाहिए, तो iPhone 18 Pro ज्यादा समझदारी वाला ऑप्शन है. वहीं अगर आपकी प्राथमिकता बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी है और ज्यादा वजन से परेशानी नहीं है, तो iPhone 18 Pro Max बेहतर रहेगा.

Related Articles

Back to top button