Madhyapradesh

राहुल गांधी का इंदौर दौरा टला : अब इस तारीख को होगा ‘छात्रों की गूंज’, जानिए AICC के फैसले की क्या थी वजह?

भोपाल/ हेमंत शर्मा, इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगामी दिनों में इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। दरअसल, राहुल गांधी का 12 सितंबर को इंदौर दौरा टल गया है। इसके पीछे की वजह जगह न मिलना है, जिसकी वजह से AICC ने उनके कार्यक्रम में बदलाव कर दिया है।

AICC के फैसले के बाद 12 सितंबर की जगह अब 19 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम होगा। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, नेहरू स्टेडियम की परमिशन नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने जगह में बदलाव किया है। 19 सितंबर को रीजनल पार्क के ग्राउंड में कार्यक्रम होगा। कांग्रेस रीजनल पार्क के सामने आयोजन स्थल को प्राथमिकता से तैयार करेगी।

Related Articles

Back to top button