‘पुष्पा’ की ग्लोबल सफलता ने बदली सोच, अल्लू अर्जुन ने बताया कैसे भारतीय सिनेमा को अगले लेवल पर ले जाने की मिली प्रेरणा

मुंबई। अल्लू अर्जुन पैन-इंडिया सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और ऑफ-स्क्रीन चार्म से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपने काम के प्रति उनकी डेडिकेशन पिछले कई सालों से लगातार नजर आती रही है। ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शानदार लिस्ट और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में से एक ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी की बेमिसाल सफलता के साथ उन्होंने दुनियाभर में एक बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। ‘पुष्पा राज’ के किरदार में उनकी परफॉर्मेंस ने इस कैरेक्टर को भारतीय सिनेमा के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज कर दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अल्लू अर्जुन ने बताया कि ‘पुष्पा’ की सफलता और उनके किरदार को मिले जबरदस्त प्यार ने उनके सफर को किस तरह बदल दिया।
‘पुष्पा’ की ग्लोबल बॉक्स ऑफिस सफलता और उससे मिली प्रेरणा के बारे में बात करते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा , “पुष्पा की सफलता ने मुझे भारतीय सिनेमा को एक अलग लेवल पर ले जाने के लिए प्रेरित किया।” ‘पुष्पा’ में साड़ी पहनकर अपने शानदार परफॉर्मेंस से इंटरनेट पर तहलका मचाने वाले अल्लू अर्जुन ने बताया कि इस किरदार को निभाने ने उन्हें अपनी तय सीमाओं से आगे जाने के लिए मजबूर किया। इस अनुभव को याद करते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा, “मैं कहूंगा कि मैंने अब तक जो सबसे अल्फा काम किया है, वह एक महिला का किरदार निभाना है।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले कई सालों से लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले अल्लू अर्जुन ने अपनी अगली फिल्म ‘राका’ के अनाउंसमेंट के साथ एक बार फिर जबरदस्त हलचल मचा दी है। एटली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में उनके नए अवतार का सिर्फ एक पोस्टर सामने आया था, लेकिन इसके साथ ही वह पूरे देश में चर्चा का विषय बन गए और इसे अब तक के सबसे बड़े कैरेक्टर रिवील्स में से एक माना जा रहा है।
अब देशभर के दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर और देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके पास लोकेश कनगराज के साथ मच अवेटेड फिल्म AA23 भी है। इसके अलावा ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ और कई बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स भी उनकी लाइन-अप में शामिल हैं।




