Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: प्रदेश में स्वाइन फ्लू का अलर्ट, इस साल 105 मामले आए सामने, कोरबा में 5 मामले; रायपुर में सबसे ज्यादा 51 मरीज

रायपुर। प्रदेश में इस वर्ष स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के 105 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 18 मरीज सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक जनवरी से 27 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार रायपुर में सबसे अधिक 51 संक्रमित मिले हैं। इनमें छह मरीज अभी सक्रिय हैं। बिलासपुर में 12 संक्रमित मिले हैं, जबकि दो मरीज सक्रिय हैं। धमतरी में सात मामलों में चार मरीज अभी एक्टिव हैं। दुर्ग में सात संक्रमित मिले हैं और दो सक्रिय मरीज हैं।
रायगढ़ में पांच मामलों में दो, कोरबा में पांच में एक और बेमेतरा में तीन मामलों में एक मरीज सक्रिय है।इसके अलावा बस्तर में दो, दंतेवाड़ा में एक, गरियाबंद में एक, जांजगीर-चांपा में दो, जशपुर में एक, महासमुंद में एक, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में एक, राजनांदगांव में दो, सूरजपुर में एक और सरगुजा में दो मामले सामने आए हैं। इन जिलों में फिलहाल कोई सक्रिय मरीज दर्ज नहीं है।

यहां नहीं मिले मामले
बालौदाबाजार-भाटापारा, बालोद, बलरामपुर-रामानुजगंज, बीजापुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोंडागांव, कोरिया, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, नारायणपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सुकमा और उत्तर बस्तर कांकेर में फिलहाल सक्रिय मामले दर्ज नहीं है।

Related Articles

Back to top button