Chhattisgarh

Job News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रोजगार मेले में 215 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लोग कर सकते हैं आवेदन

बालोद। जिले के शिक्षित और तकनीकी रूप से दक्ष युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 22 अक्टूबर को संयुक्त जिला कार्यालय स्थित रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

215 पदों पर की जाएगी भर्ती

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बालोद के उप संचालक ने बताया कि इस रोजगार मेले में 04 निजी नियोजकों द्वारा कुल 215 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण, इंजीनियरिंग, आईटीआई, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक, स्नातकोत्तर, हॉस्पिटल स्टाफ सहित अन्य निर्धारित योग्यताएं रखने वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे।

ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दिन अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां, आधार कार्ड तथा रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से साथ लेकर उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, जिला रोजगार कार्यालय, बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 पर संपर्क कर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button