CG NEWS : दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दुर्ग और भिलाई के बाद अब बिलासपुर में भी स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। जिले में अब तक 7 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 2 मरीजों का इलाज अपोलो हॉस्पिटल में जारी है, जबकि 5 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अस्पताल में भर्ती 75 वर्षीय महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं एक 30 वर्षीय मरीज की रायपुर की ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है। मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और संक्रमण की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।
MHO ने की 7 मरीजों की पुष्टि बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने जिले में अब तक 7 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। CIMS, जिला अस्पताल सहित PHC और CHC स्तर पर भी स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों की निगरानी बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि बुखार, सर्दी-खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों वाले संदिग्ध मरीजों की समय पर जांच और इलाज किया जा सके।




