Chhattisgarh

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल ने घुड़देवा में 99.64 लाख के नवीन शाला भवन का किया लोकार्पण

कोरबा, 12 अक्टूबर 2026। कोरबा जिले के घुड़देवा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 99.64 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन शाला भवन का लोकार्पण वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने विधायक प्रेमचंद पटेल की उपस्थिति में किया। जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से निर्मित इस भवन को विद्यार्थियों को समर्पित किया गया।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। डीएमएफ मद से जिले के जर्जर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के नए भवन बनाए जा रहे हैं। नवीन शाला भवन से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि घुड़देवा क्षेत्र के विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। नए भवन से शिक्षा की गुणवत्ता और शैक्षणिक सुविधाओं में सुधार होगा।

कार्यक्रम में बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष सोनी झा, विकास झा, उदय शर्मा, मनीष मिश्रा, अश्विनी मिश्रा, देवकी साहू, नरेंद्र देवांगन, विद्यालय के प्राचार्य जय सिंह मोहलीकर सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button