Chhattisgarh

अंतर्राष्ट्रीय थ्रो बाल चैम्पियन विजेता टीम में शामिल रही जामुल छत्तीसगढ़ की कुसुम , बांग्लादेश को हराकर स्वर्ण पदक जीता

जामुल । छत्तीसगढ़ की बेटी कुसुम भारद्वाज ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। नगर पालिका जामुल क्षेत्र के वार्ड -5 गणेश नगर निवासी राजू भारद्वाज की पुत्री कुसुम भारद्वाज अंतर्राष्ट्रीय थ्रो बाल चैम्पियनशिप (महिला वर्ग) रांची में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय थ्रो बाल चैम्पियनशिप की विजेता कुसुम के जामुल पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कुसुम भारद्वाज को थ्रोबॉल खेलते हुए 2 साल हो गए है। इनके पिता पिता राजू भारद्वाज औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक है।

उल्लेखनीय है कि रांची स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में दूसरी साउथ एशियन थ्रोबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 17 और 18 जून को किया गया। जिसमें मेजबान भारत ने महिला और पुरुष दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीत कर दक्षिण एशिया में अपना दबदबा कायम रखा है।

महिला वर्ग के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को म 25-23, 25-14 से हरा कर खिताब अपने नाम किया।
वहीं पुरुष वर्ग का फाइनल बेहद रोमांचक रहा, जहां भारत ने श्रीलंका को 25-23, 23-25, 25-16 से हरा कर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में भारत विजेता, श्रीलंका 5 उपविजेता और बांग्लादेश तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में भारत ने स्वर्ण, बांग्लादेश ने रजत और नेपाल ने कांस्य पदक हासिल किया।


समापन समारोह में विधायक टाइगर जयराम महतो और झारखंड राज्य थ्रो बाल संघ के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने किया। `राज्य थ्रोबॉल संघ के विजेताओं को सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button