Utterpradesh

धरम-करम छोड़ कांड कर दिया! कथा वाचक ने युवती के साथ किया रेप, जानिए कुकर्म की पूरी कहानी

अयोध्या. हैवानियत का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कथावाचक ने शादी का झांसा देकर युवती को हवस का शिकार बनाया है. वहीं शादी करने की बात आई तो मुकर गया. पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. पीड़िता ने गहने भी हड़प करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बता दें कि पूरा मामला बीकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जहां एक युवती ने कथा वाचक पवन देव पर शादी का झांसा देकर मंदिर में रेप करने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं कथावाचक ने अपने घर पर भी रखा था. इस दौरान कई बार शारीरिक संबंध बनाए. वहीं जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो पवन देव ने साफ इंकार कर दिया.

उसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. मामला सामने आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की बातें की जा रही है. पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

Related Articles

Back to top button