National

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन, सुकेश और लीना पर आरोप तय

नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 200 करोड़ रुपये के चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez, Sukesh Chandrashekhar और Leena Maria Paul के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए हैं।

कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर, लीना मारिया पॉल तथा अन्य आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली से जुड़े MCOCA Case मामले में भी आरोप तय किए हैं। यह मामला संगठित अपराध और कथित वसूली के आरोपों से संबंधित है।

सुनवाई के दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगाए गए आरोपों पर हस्ताक्षर कर दिए, लेकिन MCOCA मामले में आरोपों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल ने MCOCA मामले में अपना विरोध दर्ज कराते हुए आरोपों पर हस्ताक्षर किए।

मामले की अगली सुनवाई में अदालत आरोप तय होने के बाद आगे की न्यायिक प्रक्रिया और साक्ष्यों की सुनवाई शुरू करेगी। यह मामला लंबे समय से देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button