Chhattisgarh

महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा एक नवजात शिशु को किया गया सुरक्षित संरक्षण प्रदान

जांजगीर-चांपा, 13 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व में एक नवजात शिशु को सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया गया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि ग्राम बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत बनडभरा निवासी श्री मनोज कश्यप (पिता रामप्रसाद कश्यप, उम्र 30 वर्ष) द्वारा पुलिस विभाग को सूचना दी गई कि उनके बाड़ी के बाथरूम के दीवार के किनारे जमीन पर एक अज्ञात नवजात बालक असुरक्षित एवं लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात महिला द्वारा नवजात को परित्याग करने के आशय से वहां छोड़ दिया गया था। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस विभाग के सहयोग से जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम एवं चाइल्ड लाइन के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे और नवजात शिशु को सुरक्षित वहां से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के बाद शिशु स्वस्थ पाया गया। आगे की प्रक्रिया के तहत नवजात शिशु को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा शिशु के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उसे तत्काल मातृ छाया विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी, कोरबा में सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया गया है।

Related Articles

Back to top button