बस स्टैंड में अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

रायपुर , 23 नवम्बर 2025।गोबरा नवापारा थाना पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 28 पाव देशी मसाला शराब (कुल मात्रा लगभग 5 लीटर 40 एमएल), जिसकी कीमत करीब 2,800 रुपये है, बरामद की है।
यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर के निर्देश पर, थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में की गई।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि राम सोनकर बस स्टैंड स्थित अपने सोनकर ढाबा में बिक्री के लिए अवैध शराब छुपाकर रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम राम सोनकर (27), पिता रामकुमार सोनकर, निवासी कसेरपारा वार्ड क्रमांक 13, नवापारा बताया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 441/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को रिमाण्ड पर रायपुर न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
राम सोनकर (27), निवासी कसेरपारा वार्ड 13, नवापारा, जिला रायपुर
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
सउनि साबिर अली, आरक्षक 467 हुलास साहू, आरक्षक 2554 कशान रजा तथा आरक्षक 2576 सुदीप मिश्रा की अहम भूमिका रही।




