Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 14 अप्रैल को रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 14 अप्रैल सोमवार को रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सूत्रों से जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 1:50 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर से प्रस्थान कर 2:00 बजे इंडोर स्टेडियम बूढ़ा तालाब रायपुर पहुंचेंगे। वहां छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 79 वां महा अधिवेशन 2025 में शामिल होंगे। तत्पश्चात 2:50 बजे इंडोर स्टेडियम बूढ़ा तालाब रायपुर से प्रस्थान कर 3:00 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा।

4:00 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर से प्रस्थान कर 4:15 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जी ई रोड रायपुर पहुंचेंगे। वहां अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात वहां से प्रस्थान कर 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button