Deepika Padukone : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया में बधाईयों का सिलसिला शुरू…

दीपिका को डिलीवरी से पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और जैसे ही यह खुशखबरी मिली

मुंबई। बॉलीवुड के प्यारे जोड़े दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शनिवार को अपनी जिंदगी की सबसे खुशी की खबर साझा की, कि वे एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बेटी को जन्म दिया, जिससे उनके परिवार और फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

Deepika Padukone : दीपिका को डिलीवरी से पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और जैसे ही यह खुशखबरी मिली, सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसा और बधाईयों की बाढ़ आ गई। रणवीर और दीपिका ने गणेश चतुर्थी के अगले दिन अपनी नन्ही राजकुमारी का स्वागत किया, जो इस खास दिन को और भी खास बना गया।

Deepika Padukone : सिद्धिविनायक मंदिर में एक दिन पहले दीपिका और रणवीर ने पूजा अर्चना की थी। इस पवित्र पल को अपने जीवन में एक महत्वपूर्ण घटना मानते हुए, उन्होंने इस खास दिन का आशीर्वाद लिया। उनकी ट्रेडिशनल लुक में तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे थे।

Deepika Padukone : अब दीपिका और रणवीर के घर खुशी का माहौल है और उनके फैंस भी इस खुशी में शरीक होकर नवजात बेटी को ढेर सारी शुभकामनाएं भेज रहे हैं।