Chhattisgarh
बीजापुर जिले में अब तक 1131.0 मिमी. वर्षा दर्ज
बीजापुर । जिले के सभी तहसीलों में एक जून से अब तक 1131.0 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 1425.2 मिमी. औसत वर्षा भैरमगढ़ में दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक बीजापुर तहसील 1332.4 मिमी. वर्षा, भैरमगढ़ तहसील में 1425.2 मिमी. वर्षा, भोपालपटनम में 1075.2 मिमी. वर्षा, उसूर में 741.3 मिमी. वर्षा, कुटरू में 1288.2 मिमी. वर्षा एवं गंगालूर में 923.7 वर्षा दर्ज की गई है।
Follow Us




